रविवार, 26 जून 2011

छाते का दान करोगे तो घर में बरसेगा पैसा और सुख

ज्योतिष के अनुसार काले छाते का दान करने में कई ग्रह दोषों का नाश हो जाता है। इसके साथ ही सभी धर्मों में जरूरतमंदों की मदद करना पहला कर्तव्य माना गया है। जो व्यक्ति दान आदि करने में सक्षम हैं उनके लिए यह जरूरी माना गया है कि वे गरीब, असहाय लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करें। अभी बारिश के दिनों में काफी गरीब लोगों के पास पानी से बचने का कोई साधन नहीं होता ऐसे में इन्हें छातों का दान करना बहुत पुण्य का कर्म माना गया है।

अन्य लोगों की मदद करना ही इंसानियत का पहला धर्म है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी काले छाते का दान करने में कई ग्रह दोषों का नाश हो जाता है। काला रंग शनि ग्रह से संबंधित है और शनिदेव जरूरतमंद और गरीब लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में है या अशुभ दृष्टि रखता है तो उसे कई प्रकार के कष्ट झेलने पड़ते हैं। चूंकि शनिदेव को न्यायाधिश का पद प्राप्त है अत: इनके इस चक्र से बच पाना संभव नहीं है। हमारे सभी अच्छे-बुरे कर्मों का उचित फल अवश्य ही प्राप्त होता है।

शनि के साथ ही राहु और केतु द्वारा बनने वाले कालसर्प योग में भी छाते का दान राहत प्रदान करता है। गरीबों की दुआंओं के बल पर हमारे बुरे समय का प्रभाव कम हो जाता है। घर तथा आर्थिक क्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं। पैसों के संबंध में आ रही रुकावटें दूर होने के बाद व्यक्ति को मेहनत के अनुसार अच्छा पैसा मिलने लगता है।


कोई टिप्पणी नहीं: