बुधवार, 26 अक्तूबर 2011

देशभर में कहर बरपा रहा मलेरिया

महेश शिवा
इन दिनों पूरा देश मलेरिया मच्छर के डंक की मार झेल रहा है। उत्तर भारत ही नहीं पूर्वोत्तर राज्यों में भी मलेरिया का जबरदस्त प्रकोप है। सर्वाधिक प्रकोप ओड़िसा(उड़ीसा) राज्य में बरस रहा है। इस राज्य में अभी तक डेढ़ लाख से अधिक लोग मलेरिया की चपेट में आ चुके हैं और 24 लोगों की मौत हो चुकी है। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की अपेक्षा उत्तर प्रदेश में मलेरिया ग्रस्त रोगियों की संख्या कहीं ज्यादा है। हालांकि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मलेरिया के चलते कोई मौत नहीं हुई है। देश भर में 5 लाख 87 हजार 314 व्यक्ति मलेरिया की मार झेल रहे हैं।
राष्टÑीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम द्वारा हाल ही में मलेरिया को लेकर जारी की गई राज्यवार रिपोर्ट में मलेरिया के हालात बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार उत्तर भारत की अपेक्षा पूर्वोत्तर राज्यों में मलेरिया का कहीं ज्यादा प्रकोप नजर आ रहा है। हाल ही में जारी रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में 171 लोगों की मौत मलेरिया के चलते हो चुकी है। सबसे कम रोगी सिक्किम में 30,पांडिचेरी में 72 एवं हिमाचल प्रदेश में 75 रोगी मिले हैं। देश में मलेरिया पीवी के 5 लाख 87 हजार 314 तथा मलेरिया पीएफ के 3 लाख 3 हजार 827 रोगी पाए गए हैं।

राज्यवार मलेरिया रोगी
राज्य मलेरिया पीवी मलेरिया पीएफ
आंध्र प्रदेश 22305 16400
अरुणाचल प्रदेश 6868 2276
आसाम 31802 23287
बिहार 1145 583
छत्तीसगढ़ 50511 33987
गोवा 642 53
गुजरात 29007 2709
हरियाणा 11288 25
हिमाचल प्रदेश 75 01
जम्मू एवं कश्मीर 352 13
झारखंड 68533 25392
कर्नाटका 14755 1598
केरला 408 46
मध्य प्रदेश 18365 3678
मनिपुर 308 175
महाराष्टÑ 56097 7815
मेघालय 16020 15361
मिजोरम 4585 510
ओड़िसा 165455 149654
पंजाब 1199 03
राजस्थान 6230 199
सिक्किम 30 07
तमिलनाडू 10884 546
त्रिपुरा 10599 10180
उत्तराखंड 396 19
उत्तर प्रदेश 17339 99
वेस्ट बंगाल 30451 3217
आइसलेंड 5260 304
चंडीगढ़ 154 01
डी एंड एन हवेली 5007 1254
दमन एंड डीयू 117 28
दिल्ली 107 --
लक्ष्यद्वीप 07 --
पांडिचेरी 72 02

कोई टिप्पणी नहीं: